Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्म निर्देशक सुदर्शन थापा गिरफ्तार

 

काठमांडू, जेठ २१– फिल्म निर्देशक सुदर्शन थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है । सोमवार की दोपहर को मालीगाउँ प्रहरी द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर प्रहरी वृत्त बौद्ध में भेजा गया है । प्रहरी के अनुसरा फिल्म ‘ प्रसाद २’ विवाद के मुद्दें में उन्हें गिरफ्तार किया गया है । उन्हें बालुवाटार के रोयल अम्पायर होटल परिसर से गिरफ्तार किया गया है जहाँ उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रावायण’ के दूसरे चरण का छायांकन शुरु होने के क्रम में थी ।
प्रहरी के अनुसार बिना किसी मंजूरी के ही वें फिल्म को देश तथा विदेश में प्रदर्शन कर एक करोड़ ५० रुपया धोखाधड़ी किया है । निर्माता सुदर्शन बस्नेत और ज्याक श्रेष्ठ ने गत सावन १० गते जिला प्रहरी परिसर, काठमांडू में धोखाधड़ी तथा आपराधिक विश्वासघात करने की शिकायत दर्ज की थी । थापा प्रसाद २ के निर्देशक भी हैं ।
उनके द्वारा निर्देशित ‘रावायण’ का दूसरे चरण का छायांकन आज से ही शुरु होने वाली थी उससे पहले ही उन्हें प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है । निर्देशक थापा के गिरफ्तारी होने के बाद फिल्म का छायांकन को रोक दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com