Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत द्वारा मधेश प्रदेश सभा की पहली बैठक अवरुद्ध

 

काठमांडू, जेठ २१– मधेश प्रदेश सभा की तीसरे अधिवेशन की पहली बैठक अवरुद्ध कर दी गई है । सोमवार को हुए बैठक में जनमत पार्टी के सांसद ने सप्तरी के राजविराज में कृषि विश्व विद्यालय के भवन शिलान्यास के क्रम में हुए घटना की छानबीन हो, इस मांग को लेकर बैठक को अवरुद्ध किया ।
आज की बैठक की शुरुआत में ही जनमत के प्रदेश सांसद संजय यादव ने उठकर कहा था कि घटना के जाँच के लिए जबतक छानबीन समिति नहीं बनती है तबतक सदन को नहीं चलने दिया जाएगा । इसके बाद जनमत के सांसदों ने उठकर सदन अवरुद्ध किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *