मधेश सरकार से बाहर हुई एकीकृत समाजवादी
काठमांडू, जेठ २३ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी) मधेश प्रदेश सरकार से बाहर हो गई है । एकीकृत समाजवादी के दो मन्त्री ने अपना इस्तीफा मुख्यमन्त्री कार्यालय को सौंप दिया है ।
एकीकृत समाजवादी से भूमिव्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री गोविन्दबहादुर न्यौपाने तथा श्रम तथा यातायात मन्त्री बेची लुंगेली मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव को अपना राजीनामा दे दिया है । वैसे जब ये दोनों मंत्री राजीनामा देने पहुँचे तो मुख्यमंत्री नहीं थे । उन्होंने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है यह पत्र प्रदेश प्रमुख सुमत्रि सुवेदी भण्डारी को दिया ।
मधेस में जनता समाजवादी पार्टी नेपाल नेतृत्व की सरकार है । केन्द्रीय सत्तासाझेदार दलों की सहमति अनुसार मधेश से एकीकृत समाजवादी बाहर हो गई है । इससे पहले एमाले और माओवादी केन्द्र ने वहाँ जनमत पार्टी को मुख्यमन्त्री देने की सहमति की थी । एकीकृत समाजवादी ने कहा कि किसकी सरकार बनेगी इस विषय में चर्चा नहीं हुई है । अभी चर्चा करना बाकी है ।
मुख्यमन्त्री यादव बुधवार प्रदेशसभा से विश्वास मत लेने की तयारी में थे । लेकिन एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही एकीकृत समाजवादी सरकार से बाहर हो गई और अपना समर्थन वापस ले लिया । उनके इस कदम से मधेश प्रदेशसभा में बहुमत नहीं पहुँचेगी ।
मंगलवार एकीकृत समाजवादी से भूमि व्यवस्था कृषि तथा सहकारी मन्त्री गोविन्द न्यौपाने और श्रम तथा यातायात मन्त्री बेची लुंगेली ने मुख्यमन्त्री के सचिवालय में मंगलवार राजिनामा दे दिया है ।


