Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे सन्त उमाकान्त जी महाराज व्दारा बृहत सत्संग का आयोजन

 

???????????????????????????????नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, असोज २३ गते ।
।। जय गुरु देव ।। बाबा जी का यह उद्देश्य , शाकाहारी हो देश बिदेश ।। इन्हीमुख्य उद्देश्यों के साथ बाँके जिला के कोहलपुर न्युसिटी स्थित रंगीला चौक बनकटवा में विश्व विख्यात परम् सन्त बाबा जय गुरुदेव जी आध्यात्मिक उत्तराधिकारी सन्त उमाकान्त जी महाराज अपने शाकाहारी काफिले के साथ आनेवाले हैं ।
इसी ११ अक्टूबर २०१४ असोज २५ गते शनिवार को सन्त उमाकान्त जी महाराज संत्सग नामदान कार्यक्रम होने जारहा है । इस वक्त लोगों को शाकाहारीे,सदाचारी, नशामुक्त, बनाने के अभियान के साथ आत्मा व परमात्मा का भेद  तथा आनेवाले खराब समय के बारे मे महाराज जीबतानेवाले  है ।
इसी मनुष्य मन्दिर में भगवान का दर्शन, देवी– देवताओं के दर्शन, अनहद वेदवाणी सुनने का रास्ता भी बताएगें । और आने वाला समय बहुत खराब है, तकलीफें आएगी । जन धन की हानि होगी, दैवी प्रकोप से बचत कैसे होगी, सुख शान्ति बरकत कैसे मिलेगी, देश की तरक्की  कैसे होगी, आप लोग आकर सुने, बिमारी, तकलीफों में राहत मिलेगी, श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार मनोकामना भी पूरी होगी ।
2असोज २३ गते नेपालगंज बाजार में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करके इसकी जानकारी दी गइ । सत्य हिंसा परोपकार, शाकाहारी, सदाचारी जैसे बिषय पर प्रशिक्षण देने की भी जानकारी कराया गया ।     कार्यक्रम में जयगुरुदेव के कार्यकर्ता कृष्ण नन्दन पाण्डेय ,राजेश कुमार सोनी ,जगदीश प्रसाद शर्मा सन् १९७७ में प्रवेश किया है उन के पिता जी ३५ साल से बाबा जी के आश्रम में ही रहें हैं । इन लोगों ने बताया इस कार्यक्रम में उत्तराधिकारी सन्त उमाकान्त जी महाराज सत्संग नैतिकता के पाठ सिखाएगें ।
असोज २५ गते को हाने वाला सत्संग कार्यक्रम में बाके ,बर्दिया ,दाङ ,कैलाली ,सुर्खेत और भारत के जिला बहराईच लगायत बिभिन्न स्थानों से करीब १ लाख से अधिक सन्त लोगों की  उपस्थित रहेगी आयोजक बाबा जयगुरुदेव संगत बाँके बर्दिया ने जानकारी दी है । बाँके बर्दिया जिला में करीब ४५ हजार से अधिक बाबा जय गुरु देव जी महाराज जी के सदस्य हैं पत्रकार सममेलन में जानकारी दी गइ।
इसी तरह का कार्यक्रम दाङ ,कपिलबस्तु ,सर्लाही, काठमाण्डौ, रुपन्देही, बारा, सिरहा, लगायत के ९ जगहों में भी सत्संग हाने जा रहा है उमाकान्त जी महाराज ९ दिन तक नेपाल में ही रहेगें कार्यक्रम में सभी लोगों को सहभागी होने के लियें आयोजक ने अनुरोध भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *