बिजुक्छें भारत बिरोधी अभियान मे सक्रिय
नेपालगन्ज, (सुर्खेत), पवन जायसवाल असोज २४ गते ।
नेपाल मजदुर किसान पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छें (रोहित) इनदिनो नेपालगन्ज और उसके आसपास के सहर मे पुर्णरुपेण कर्णाली समझौता के बिरोध करते घुमरहें हैं । उन्हें भारतीय गाडी पर सरकार व्दारा दीजाने वाली करों की प्रस्तावित छुट भी पसंद नही है । मधेश मे घुमकर मधेशी को फुसलाने का काम करहें है ।
नेपाल मजदुर किसान पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छें (रोहित) ने कहा है कि सार्वभौम संसद से बाहर तीन शासक दल के नेताओं ने खिचडी पकाकर संसद में संविधान अनुमोदन कराने चाहते है जो कि प्रजातान्त्रिक मान्यता के विपरित है ।
उन्होंने कांग्रेस, एमाले और एमाओवादी के बीच हुये पाँच बुदें की समझदारी नेपाल मजदुर किसान पाटी को अमान्य है स्पष्ट करते हुयें उस के विरुद्ध सदन और सडक में संघर्ष करने के लियें बताया ।
नेपाल मजदुर किसान पाटी सुर्खेत जिला समिति द्वारा बिहिवार को वीरेन्द्रनगर में आयोजित पत्रकार भेटघाट कार्यक्रम में अध्यक्ष बिजुक्छें ने भारतीय गाडी को कुछ रुपैया कर लेने के बहाने नेपाली भूमि में निर्वाध आने के लियें तीन दलों के बीच की समझदारी ने देश की सार्वभौमिकता के उपर गम्भीर आँच आने वाली खतरा बताया है ।
अध्यक्ष बिजुक्छें ने भारत के सहयोग और आशिर्वाद में चुनाव में जीते हुयें और सरकार में गए हुयें दलों ने देश के प्राकृतिक श्रोतसाधन भारत को सौंपकर ऋण दे रहे है बताया, ‘उपर की कर्णाली परियोजना के आयोजना विकास सम्झौता (पीडीए) में हस्ताक्षर करके शासक दलों ने भारत को बिजुली मात्र न होकर के पानी और जमीन भी बेंच दिया है ।’
विभिन्न उद्योगधन्दा खोलकर राष्ट्रीय औद्योगिक विकास करना चाहिए सरकार में गए हुयें दलों ने विदेशी उत्पादन बेचकर कमिशन खाकर उद्यत रहे है चर्चा करते हुयें अध्यक्ष बिजुक्छें ने विदेशी पूजीयों से कमिशन खाकर विदेशी दलाल हो गयें ।
पत्रकारों के सवालों की जवाफ देने के क्रम में अध्यक्ष बिजुक्छें ने उपर की कर्णाली परियोजना स्वदेशी पूँजी से ही निर्माण करना चाहिए पार्टी की धारणा स्पष्ट किया ।
गैर आवासीय नेपालीयों को विशेष नागरिकता प्रदान करने की सरकारी निर्णय गलत रही है चर्चा करते हुयें उन्हा ने विशेष नागरिकता पाने के बाद एनआरएनों ने राजनैतिक अधिकार की माग करना स्वभाविक होगा बताया । उन्हों ने कहा विदेश में ही बैठकर नेपाल के सासद, मन्त्री और प्रधानमन्त्री होना पायें माग उठेगी । पार्टी सचिव प्रजापति ने नागरिकता के विषय संवेदनशील होने के नाते जल्दबाजी में निर्णय करना उचित नही जोड दिया । नेमकिपा सुर्खेत जिला समिति के अध्यक्ष मणिराम तिवारी के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में धनेन्द्र विक ने भी अपनी बिचार रक्खा था ।
इसी तरह बाके जिला के रेडियो कृष्णसार एफएम नेपालगन्ज के साथ प्रत्यक्ष अन्तरवार्ता देने क्रम में अध्यक्ष बिजुक्छें ने संविधान निर्माण जैसा संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय में समयसीमा निर्धारित नही करना चाहिए विचार रक्खा था । उन्हां ने एमाले, कांग्रेस और एमाओवादी के बीच माघ ८ गते नयाँ संविधान घोषणा करने की समझदारी हुई है उल्लेख करते हुयें इस को लक्ष्मण रेखा बनाना गलत नही होगा बताया । जल्द ही संविधान घोषणा करने की नाम में देश और जनताओं के हितविपरीत संविधान जारी हुआ तो दुर्घट्ना हो सकता है उन का कहना था ।
अध्यक्ष बिजुक्छें ने असोज २३ गते बिहिवार को सुबाह नेपालगञ्ज के वागेश्वरी एफएम में भी अन्तरवार्ता दिया था । उसी क्रम में उन्होंने तीन दलबीच संसद बाहर हुआ पाचबुदे की समझदारी प्रजातान्त्रिक मान्यता विपरीत हुआ है बताया । ‘शासक दलों ने विदेशी दलाल है’, उन्हों ने कहा, ‘उन लोगों ने नेपाल और नेपाली जनता के हित के बाहर विदेशी शक्ति के इशारा में निर्णय करते है ।’ शासक दल के देशघाती गतिविधि के विरोध में नेमकिपा जनता के समक्ष जा रही है अध्यक्ष बिजुक्छें का कहना था ।
इसी तरह नेपाल मजदुर किसान पार्टी सुर्खेत जिला समिति के आयोजन में असोज २३ गते बिहीवार को कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपाल मजदुर किसान पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छें (रोहित) ने जातीय और भाषिक आधार में संघराज्य बनाया गया तो सामाजिक द्वन्द होकर देश विखण्डन भी होने की खतरा है रहेको बताया ।
उन्हों नेपाली जनताओं बीच के सामाजिक एकता मजबूत बनाने के लियें तथा देश की भू–अखण्डता बचाने के लियें भूगोल के आधार में प्रत्येक प्रदेश में हिमाल, पहाड और तराई होने वाला १४ प्रदेश बनाने के लियें प्रस्ताव नेमकिपा ने रक्खा है प्रष्ट किया ।

