भारत के साथ राेमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया
न्यूयॉर्क 10जून
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया है ।
जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य लेकर उतरी पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी.
यह भारत की लगातार दूसरी जीत और पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है. यह भारत द्वारा T20I में बचाव किया गया सबसे कम स्कोर भी था।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाया.
इमाद वसीम ने 23 गेंदों पर 15 रन जोड़े जबकि कप्तान बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमान ने 13-13 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए जसप्रित बुमरा ने 3 और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत ने 19 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए।
खेल में भारत की शुरुआत ख़राब रही. विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि 19 रन पर भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया.
कोहली सिर्फ 4 रन बना सके जबकि शर्मा ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए. उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया.
इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने भारत की पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर 30 गेंदों में 39 रन जोड़े. टीम के लिए पंत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए.
अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में 20 रन जोड़े. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया.
इसके बाद पंत ने सूर्यकुमार यादव के साथ 22 गेंदों पर 31 रनों की साझेदारी की. हालांकि इसके बाद भारत ने लगातार विकेट खोए.
पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हैरिस राउफ ने 3-3 विकेट लिए. शाह ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन खर्च किए. इसी तरह रऊफ ने 3 ओवर फेंके और 21 रन दिए. मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट लिए.

