संदीप हो रहे हैं टी –२० में सहभागी
काठमांडू, जेठ २८ – क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने टी–२० विश्व कप में सहभागी होने के लिए वेस्ट इन्डिज पहुँच गए हैं । समाजिक सञ्जाल फेसबुक द्वारा उन्होंने वेस्टइन्डिज पहुँचने की जानकारी दिया है ।
उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे अमेरिका का वीजा प्राप्त करने में सहयोग देने वालों में सर्वप्रथम मैं नेपाल सरकार, परराष्ट्र मन्त्रालय, खेलकूद मन्त्रालय, राष्ट्रीय खेलकूद परिषद्, और नेपाल क्रिकेट संघ (क्यान) को धन्यवाद देना चाहता हूँ । लेकिन दुर्भाग्यवश ये सफल नहीं हो पाया । उन्होंने कहा कि मैंने सभी को पिछे छोड़ दिया है । मैं अब वेस्टइन्डिज में अन्तिम दो खेल के लिए राष्ट्रीय टोली में आबद्ध हूँ, और मेरा अपना सपना और सभी क्रिकेट प्रेमियों का सपना पूरा करने के लिए तत्पर हूँ ।’
उन्होंने लिखा है कि ‘मेरे सहयात्रा को संभव बनाने में मैं हमारे अध्यक्ष चतुरबहादुर चन्द सर, सचिव तथा मेरे प्यारे पारस खड्का दाइ, मेरे वकिल सरोज घिमिरे दाइ, विनोद दास दाइ और प्रबल दाइ और प्रिय बालकृष्ण दाइ को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूँ ।’


