फ्रांस के राष्ट्रपति ने भंग कर दी संसद, चुनाव का किया घोषणा
काठमांडू, जेठ २८ – यूरोपियन यूनियन चुनाव में अपने हार से घबराकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी है । साथ ही उन्होंने संसदीय चुनाव कराने का भी ऐलान कर दिया है ।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने अचानक से नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है । उन्होंने ये फैसला यूरोपियन यूनियन के चुनाव में मिली हार के बाद किया है । अपने संबोधन में मैक्रों ने कहा कि मैं देश की जनता को विकल्प देना चाहता हूँ ।
यूरोपियन यूनियन के चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को अचानक से संसद भंग करने का ऐलान कर दिया । अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने इस महीने के अंत में संसदीय चुनाव कराने का भी ऐलान किया है । संसद भंग करने के बाद मैक्रों ने कहा कि देश में अगले चुनाव ३० और ७ जुलाई को दो चरणों में कराए जाएंगे ।
हाल ही में हुए यूरोपियन यूनियन के चुनाव में मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन की पार्टी नेशनल रैली ने बड़ी जीत दर्ज की है । यूनियन के चुनाव के आए एग्जिट पोल्स से निराश होकर मैक्रों ने कहा कि यूरोप की रक्षा करने वाली पार्टियों के लिए ये परिणाम अच्छे नहीं हैं । मैक्रों ने अपने संबोधन में कहा कि इससे पहले नेशनल रैली की नेता जॉर्डन बार्डेला देश में संसदीय चुनाव कराने की मांग कर चुकी है । मैक्रों ने सरकारी टेलीविजन पर बोलते हुए कहा, ‘मैंने आपका संदेश सुन लिया है और मैं इसे बिना जवाब दिए जाने नहीं दे सकता । फ्रांस को शांति और सद्भाव से काम करने के लिए स्पष्ट बहुमत की जरूरत है । मैं ऐसे बर्ताव नहीं कर सकता कि कुछ नहीं हुआ है, मैंने तय किया है कि आपको चुनाव करने का मौका दिया जाए, इसलिए मैं नेशनल असेंबली को आज रात ही भंग कर रहा हूँ ।


