प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और भारत के संघीय मंत्री जयशंकर के बीच मुलाकात
काठमांडू, जेठ २८ – भारत भ्रमण में रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नवनियुक्त भारतीय संघीयमंत्री एस जयशंकर बीच मुलाकात हुई है । भेट में द्विपक्षीय संबंध, आपसी सहयोग और विगत में हुए सहयोग एवं समझौतें और कार्यान्वयन के विषय में चर्चा हुई ।
भेट के अवसर में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने भारत के मंत्री पद में नियुक्त होने पर जयशंकर को बधाइ दिया एवं कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की । प्रचण्ड ने आगामी दिनों में दो देश बीच आपसी एवं जनस्तर के संबंध और प्रगाढ़ होने का विश्वास व्यक्त किया ।
इसी तरह मन्त्री जयशंकर ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेपाल सरकार को धन्यवाद व्यक्त किया । भेट में प्रधानमन्त्री की स्वकीय सचिव गंगा दाहाल, कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री पदम गिरी, परराष्ट्र सचिव सेवा लम्साल, भारत स्थित नेपाली राजदूतावास के उच्च अधिकारी आदि की भी सहभागिता थी ।


