Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और एमाले अध्यक्ष ओली के बीच हुई मुलाकात

 

काठमांडू, जेठ ३० – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के बीच आज मुलाकात हुई है ।
आज की इस मुलाकात में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के भारत भ्रमण, पर बात की गई । साथ ही नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी को सरकार में लाने की तैयारीकी जा रही है और संसद में सरकार के आगामी आर्थिक वर्ष के बजट को लेकर भी चर्चा हुई है । उन दोनों की मुलाकात आज (बुधवार) अपराह्न सिंहदरबार में हुई है । मुलाकात के बाद सञ्चारकर्मी को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए ओली ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई है ।
अध्यक्ष ओली ने बताया कि हमने जो बजट में कमी कमजोरी देखी थी उसे भी हटाने की मांग प्रधानमन्त्री से की है । साथ ही एमाले के सांसदों ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के भारत भ्रमण के बारे में संसद् को जानकारी कराए जाने की मांग करते आए हैं । इस बात को लेकर भी दोनों में बातचीत हुई ।
सत्ता साझेदार नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल जनता समाजवादी पार्टी जसपा नेपाल के साथ निकट सम्बन्ध कायम करने का प्रयास कर रहे हैं तो ऐसे समय में सत्तारुढ़ प्रमुख घटक एमाले और नेकपा माओवादी केन्द्र के शीर्ष नेताद्वय प्रचण्ड और ओली के इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण तरीके से लिया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *