जसपा नेपाल के केन्द्रीय सदस्य में स्मृति मिश्र की उम्मीदवारी
काठमांडू, जेठ ३० – जसपा नेपाल के केन्द्रीय सदस्य में स्मृति मिश्र ने अपनी उम्मीदवारी दी है । स्मृति संचारकर्मी तथा गायिका भी है । उन्होंने जसपा नेपाल से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरु की है । इसबार स्मृति मिश्र ने केन्द्रीय सदस्य में मनोयन दर्ता किया है ।
जसपा निकट युवा संघ से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति मिश्र ने जसपा के अधिवेशन में केन्द्रीय सदस्य के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ता की है । बुधवार को उन्होंने विधिवत रुप में उम्मीदवारी दर्ता की है ।
गायन क्षेत्र में बेहद चर्चित मिश्र ने जसपा से ही अपनी राजनीति यात्रा की शुरुआत की है । महिला कोटा से उन्होंने केन्द्रीय सदस्य के लिए उम्मीदवारी दी है ।


