Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रह्मा कुमारी राजयोग ने आयोजित किया मीडिया सेमिनार

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । ब्रह्मा कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र ओम शांति मिथिला बाटिका में शनिवार को “स्वस्थ तथा सुखी समाज का लागि आध्यात्मिक सशक्तिकरण मीडिया को भूमिका” पर मीडिया सेमिनार का आयोजन सिर्जना दीदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि विधायक रामाशीष यादव थे।इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि मीडिया राष्ट्र का चौथा स्तंभ होता है।जिस तरह से पत्रकार अपराध, चोरी, डकैती सहित अन्य खबरें को प्रकाशित करता है।इसी तरह आध्यात्मिक खबरें को भी जगह दें। वक्ताओं ने कहा कि सात्विक आहार , व्यवहार मनुष्य को चरित्रवान बनाता है। योग, ध्यान प्रत्येक पत्रकार को करना चाहिए । कार्यक्रम में श्रीमत एक्सप्रेस गुरु ग्राम के संपादक डा.दीन दयाल मित्तल, नेशनल कोर्डिनेटर मीडिया विभाग माउंट आबू के डा.ब्रह्म कुमार शान्तनु, नेशनल कोर्डिनेटर मीडिया विभाग हैदराबाद केसरला दीदी, जोनल कोर्डिनेटर मीडिया विभाग ब्रह्मा कुमारी दिल्ली के सुनीता दीदी , मधेश प्रदेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजेश कर्ण मीडिया काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश दास सहित कई लोगों ने विचार रखें।मंच संचालन ब्रह्म कुमार जगदीश भाई ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *