टी–२० क्रिकेट –उपाधि के लिए भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच मैच
काठमांडू। असार १४ – आइसीसी टी–२० विश्वकप क्रिकेट की उपाधि के लिए भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच मैच खेला जाएगा ।
दक्षिण अफ्रिका ने अफगानिस्तान को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया है वही भारत ने डिफेन्डिङ चैंपियन इंग्लैंड को ६८ रन से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है ।
वेस्टइन्डिज के गयाना में गुरुवार की रात को हुए खेल में भारत द्वारा दिए गए १७२ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेन्डिङ चैंपियन इंग्लैंड ने १६.४ ओवर में सभी विकेट खोकर १०३ रन बना सकी ।
बॉलिंग में भारत के लिए अक्षर पटेल और कुलदिप यादव ने तीन तीन तथा जसप्रित बुमराह ने दो विकेट लिए । टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित २० ओवर में ७ विकेट खोकर १७१ रन बनाए थे ।
भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा ।


