नकारात्मक भाष्य को मिलकर तोड़ना होगा – प्रधानमन्त्री प्रचण्ड
काठमांडू, असार १४ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि देश में कुछ नहीं हो रहा है । कुछ लोग इस तरह की बातों को स्थापित करना चाह रहे हैं । इन बातों कम्युनिष्ट और सभी लोकतान्त्रिक शक्तियों को एकताबद्ध होकर सामना करना जरुरी है । साथ ही इन नकारात्मक भाष्य को मिलकर तोड़ना भी होगा । जगतबहादुर बोहरा की जीवनी तथा संस्मरण लोकार्पण समारोह को शुक्रवार सम्बोधन करते प्रधानमन्त्री प्रचण्ड अपनी इस धारणा को रखा है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा ‘देश में कुछ भी नहीं हुआ है इस तरह की गलत भाषा का प्रयोग किया जा रहा है । हाँ यह भी सच है कि जनता की आशा और अपेक्षा अनुसार जितना होना चाहिए था उतना नहीं हुआ है । लेकिन यहाँ कुछ ज्यादा ही नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं । और कहीं न कहीं कहीं इसी गलत प्रवृत्ति को बढ़ाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ‘हम कम्युनिष्टों की आवश्यकता के साथ ही लोकतान्त्रिक शक्तियों को भी आवश्यकता है कि हम सभी एकतावद्ध होकर इस तरह भाष्य को तोड़ने की ओर लगे ।’
उन्होंने कहा कि क्रान्ति और परिवर्तन के उपलब्धियों को संस्थागत कर, समाजवाद का आधार तैयार कर सरकार अभी सुशासन, सामाजिक न्याय और समृद्धि को प्राथमिकता में रखकर आगे बढ़ रही है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के इस प्रयास में लोकतान्त्रिक और वाम शक्तियों के साथ की आवश्यक है ।

