राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में की धान रोपाई
काठमांडू, असार १५ – असार १५ अर्थात धान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आज राष्ट्रपति पौडेल ने धान रोपाई का काम किया ।
राष्ट्रपति कार्यालय द्धारा आयोजित रोपाई के कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, प्रथम महिला सबिता पौडेल आदि की सहभागिता थी ।
रोपाई का उद्घाटन करते हुए, राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि मैंने कृषि पेशा श्रम का सम्मान, संस्कृति और धान उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से इस रोपाई कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में फलफूल तरकारी से ज्यादा धान का उत्पादन ज्यादा होता था । धनधान्य होने के बाद भी, केवल धान के उपयोग से भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो रही थी । बाद में तरकारी का उत्पादन बढ़ने लगा और धान कम होने लगा ।
उन्होंने कहा कि अब सन्तुलित भोजन के लिए फिर धान के उत्पादन, कृषि पेशा और श्रम का सम्मान, और संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिकात्मक रुप में रोपाई कार्यक्रम में सहभागी हुआ हूँ । रोपाई कार्यक्रम के बाद दही चुरा खाने का भी कार्यक्रम रखा गया था ।

