Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे जवाबी कीर्तन के साथ लक्ष्मी और गणेश का पुजन

 

???????????????????????????????नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, कार्तिक १२ गते ।
बाँके जिला के बसुदेवपुर गाबिस – ५ और ६ सुर्जीगाँव में लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को रखकर धूमधाम के साथ लक्ष्मी पूजा मनाया गया।
बसुदेवपुर गाबिस – ५ और ६ सुर्जीगाँव लक्ष्मी पूजा समिति के आयोजन में कार्तिक ६, ७ और ८ तीन दिन तक सुर्जीगाँव में लक्ष्मी और गणेश का प्रतिमा रखकर पूजा आजा किया गया, उसी अवसर पर शनिवार ८ गते को भाईटीका के दिन जवाबी कीर्तन का भी आयोजन किया गया था ।
जवाबी कीर्तन करने के लियें बाँके जिला के इन्द्रपुर गाबिस के कीर्तनकार एवं गायक श्रवण कुमार राँढ (प्रदेशी) और भारत गोरखपुर निवासी कीर्तनकार एवं गायक चेतना आजाद दोनों के बीच में रात भर जवाबी कीर्तन हुआ था ।
गुरदीन राँढ(अन्जाना), मिश्रीलाल रैदास, धनेश राही, सन्तोष सोनी, माता प्रसाद रैदास, कमल भट्ट लगायत लोग कीर्तनकार एवं गायक श्रवण कुमार राँढ (प्रदेशी) कीर्तनकार के ओर थे और भारत गोरखपुर निवासी कीर्तनकार एवं गायक चेतना आजाद के ओर जिला बहराइच नानपारा निवासी चर्चित जवाबी कीर्तन केशव जिद्दी केसाथ अन्य लोग भी थे ।
???????????????????????????????जवाबी कीर्तन सुनने के लियें नेपालगन्ज बाजार, नगर के आसपास गाँवों से , भारत के बिभिन्न जगहों से श्रद्धालुलोग जवाबी कीर्तन सुन्ने के लियें आयें थे ।
लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष तारा देवी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में धरम प्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष, बिजय कुमार जायसवाल कोषाध्क्ष, राम गोपाल वर्मा सचिव और सह सचिव में जय प्रकाश कौशिक रहे थे ।
इसी तरह समिति के सदस्यों में दीपक कुमार जायसवाल, अशोक क्मार गुप्ता, अर्जुन कुमार यादव, उम्मदअली बेहना, गुरु प्रसाद कौलिक, प्रेमलाल जायसवाल, अकबर अली बेहना, भुजे साहु, राकेश कुमार यादव, अलीमुद्दीन शेष, साबिर अली बेहना, राज कुमार कलवार, हरीराम यादव लगायत लोग समिति में रहे थे  ।
बसुदेवपुर गाबिस – ५ और ६ सुर्जीगाँव लक्ष्मी पूजा समिति में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आर्थिक सहयोग किया था ।  भण्डारा का आयोजन भी किया गया था , कार्तिक ९ गते को नेपनलगन्ज सदरमुकाम से करीब १० किलोमीटर पूर्व के ओर कम्दी गाबिस के पास राप्ती नदी के सिधनिया घाट पर माता जी का जयकारा लगाते हुयें बिधिवत रुपमें बिर्सजन किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *