Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के कुछ स्थानों में भारी वर्षा की संभावना

 

काठमांडू, असार १६ –जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान् महाशाखा के अनुसार रविवार की सुबह कोशी,लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के एक–दो स्थान में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश हो रही है ।
आज दिन में देशभर साधारणतया से लेकर पूर्णतया बादल छाए रहने का महाशाखा का पूर्वानुमान है ।

कोशी, बागमती, गण्डकी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के बहुत स्थानों के साथ ही बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में दिन मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश की सम्भावना है ।
महाराखा के अनुसार साथ ही कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी वर्षा की संभावना है । गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश होने की महाशाखा ने पूर्वानुमान किया है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज रात भी देशभर में साधारणतया से लेकर पूर्णतया बादल छाई रहेगी । रात कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के बहुत से स्थानों और देश के बाकी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।
साथ ही कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी वर्षा और कोशी,बागमती और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी वर्षा की भी संभावना है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए गगन थापा सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुने गए

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com