Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन के भरतपुर में एक चिनी नागरिक मृत पाया गया

 

काठमांडू, असार १६ – चितवन के भरतपुर स्थित होटल में एक चिनी नागरिक मृत पाया गया है । बीपी कोइराला कैंसर अस्पताल के सामने बर्षना होटल में रह रहे ५६ वर्षीय पियान छाङ्गसिन आज सुबह मृत पाया गया हैं ।
इसी असार १० गते से पियान छाङ्गसिन उसी होटल में रहकर बीपी कोइराला कैंसर अस्पताल में अपना उपचार करवा रहा था । आज सुबह ८ बजकर ५५ मिनट में होटल के कमरे के भीतर वो मृत पाया गया । यह जानकारी प्रहरी ने दी है । कैंसर पीडि़त छाङ्गसिन के मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चला है ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् बैठक संपन्न, तीन अहम फैसलों पर लगी मुहर

घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान होने की जिला प्रहरी कार्यालय चितवन ने दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *