पार्टी बैठक का प्रत्यक्ष प्रसारण करने की रास्वपा महामन्त्री ने की मांग
काठमांडू, असार १६ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के महामन्त्री डा. मुकुल ढ़काल ने पार्टी के केन्द्रीय समिति बैठक को लाइभ करने का प्रस्ताव किया है । महामन्त्री ढकाल ने सभापति लामिछाने को ह्वाट्स्एप में मैसेज कर बैठक को प्रत्यक्ष प्रसारण करने का प्रस्ताव रखा है । लेकिन सभापति लामिछाने ने अभी तक इस बात स्वीकार किया है या अस्वीकार किया है इस बात की जानकारी महामन्त्री ढ़काल ने नहीं दी है । रास्वपा ने महामन्त्री की समीक्षा प्रतिवेदन पर चर्चा करने के लिए आगामी बुधवार को केन्द्रीय समिति कीे बैठक बुलाई है । महामन्त्री ढकाल ने कहा कि “बुधवार को केन्द्रीय समिति की बैठक का प्रत्यक्ष प्रसारण करने के लिए मैंने सभापति से आग्रह किया है । हमारा अडिट जनता ही करें ले,” महामन्त्री ढकाल ने कहा कि “बैठक लाइभ करने या नहीं करने के संबंध में सभापति से कोई जवाब अभी तक नहीं आया है ।
महामन्त्री ढकाल ने ३९ जिला के भ्रमण से वापस लौटने के बाद ही समीक्षा प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि तत्काल पार्टी में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी विवेकशील के रास्ते पर चल पड़ेगी । प्रतिवेदन में संवेदनशील विषय को सार्वजनिक करने पर रास्वपा में महामंत्री पर कारवाई करने की मांग उठ रही है ।


