रास्वपा नेता मुकुल ढकाल को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हटाया गया

काठमांडू, ९ जुलाई । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने मुकुल ढकाल को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से निष्काशित किया है । रास्वपा में ढकाल केन्द्रीय सदस्य, महामन्त्री और प्रवक्ता की जिम्मेदारी में थे । आज सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक ने ढकाल को उल्लेखित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया है । अब रास्वपा में ढकाल सिर्फ साधारण सदस्य के रुप में रहेंगे ।
बैठक के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेतृ सोबिता गौतम ने कहा कि पार्टी अनुशासन आयोग की सिफारिश अनुसार ढकाल को सभी जिम्मेदारी से हटाया गया है । गौतम के अनुसार पार्टी केन्द्रीय समिति द्वारा किया गया निर्णय के प्रति कोई शिकायत है तो ढकाल ३५ दिन के भीतर पुनरावेदन पेश कर सकेत हैं ।
स्मरणीय है, पार्टी अनुशासन आयोग ने ढकाल को साधारण सदस्य से भी बंचित रखने के लिए सुझाव दिया था । इससे पहले गत बुधबार केन्द्रीय समिति बैठक ने ढकाल को सात दिनों के लिए निलम्बन किया था ।

