अब मुख्यमन्त्री जम्कट्टेल को इस्तिफा दे देना चाहिएः कांग्रेस

काठमांडू, ११ जुलाई । बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री शालिकराम जम्कट्टेल को मुख्यमन्त्री पद से इस्तिफा देने (मार्ग प्रशस्त) के लिए नेपाली कांग्रेस ने आग्रह किया है । एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि नयी सरकार निर्माण के लए अब मुख्यमन्त्री से मार्ग प्रशस्त होना चाहिए । बागमती प्रदेश सरकार अल्पमत में है, इसीलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना करने के लिए भी कांग्रेस ने कहा है ।
बागमती प्रदेश कांग्रेस संसदीय दल के नेता बहादुरसिंह लामा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘वर्तमान सरकार से नेकपा एमाले बाहर हो चुका है और समर्थन भी वापस लिया है । सरकार अल्पमत में है, उसको महत्वपूर्ण कार्य करने की अधिकार नहीं है, महत्वपूर्ण निर्णय, नियुक्ति तथा अन्य कार्य करना नैतिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं है ।’

