संविधान संशोधन में राजनीतिक दलों का साथ और समर्थन आवश्यक है– महामन्त्री थापा
काठमांडू, असार २७ – नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगनकुमार थापा ने कहा है कि किसी एक राजनीतिक पार्टी के चाहने से मात्र संविधान संशोधन नहीं हो सकता है इसके लिए सभी राजनीतिक दलों का साथ और समर्थन आवश्यक है । विराटनगर विमानस्थल में आज सञ्चारकर्मी से संक्षिप्त बातचीत करते हुए थापा ने कहा कि संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक व्यवस्था पर असर करने जैसा संविधान संशोधन नहीं होगा । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दस वर्ष के अवधि में संविधान कार्यान्वयन करने जाने के क्रम में देखे गए त्रुटियों को ठीक करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का साथ और समर्थन आवश्यक है ।
महामन्त्री थापा ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) और नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच हुए सात बुँदे समझदारी पालन करने का उल्लेख भी किया ।
पहले चरण में एमाले के ही नेतृत्व में सरकार बनेगी । महामन्त्री थापा ने सात बुँदे समझदारी के बारे में पार्टी के कार्यसम्पादन समिति में बृहत् चर्चा होने और पार्टी द्वारा इसे स्वीकार करने को उल्लेख करते कहा कि लिखित समझदारी को हल्के रुप में नहीं लिया जाए ।


