Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

 

काठमांडू, सावन ३१ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन किया है । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी बीच एकीकरण होने के बाद दोनों पार्टी के केन्द्रीय समिति समायोजन कर नई केन्द्रीय समिति गठन की गई है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के अनुसार पार्टी विधान की धारा ८७ के उपधारा २ अनुसार नई केन्द्रीय समिति का गठन किया गया है । नवगठित केन्द्रीय समिति के संरक्षक में महन्थ ठाकुर हैं तो अध्यक्ष पद पर उपेन्द्र यादव हैं । सह अध्यक्ष में शरत्सिंह भंडारी और वरिष्ठ नेता में रकम चेम्जोङ हैं । उपाध्यक्षों में उमाकांत झा, गोविन्द चौधरी, जितेन्द्रप्रसाद सोनार, निलम वर्मा, परमेश्वर साह, राजकिशोर यादव और रेणु कुमारी यादव हैं । इसी तरह महासचिव में प्रकाश अधिकारी, लालबाबु राउत और डा. सुरेन्द्रकुमार झा को चुना गया है । इसके साथ ही ७ उप महासचिव और ११ सचिव हैं । कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरिता कुमारी साह को दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com