जनरल धीरज सेठ मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह से करेंगे मुलाकात
काठमांडू, सावन ३१ – नेपाल दौरे पर आ रहे भारतीय प्रधान सेनापति जनरल धीरज सेठ मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह मुलाकात करेंगे । भारतीय प्रधान सेनापति जनरल सेठ नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोक सिग्देल के निमंत्रण पर आज नेपाल के औपचारिक दौरे पर आ रहे हैं । अपने नेपाल दौरे के क्रम में भारतीय सेनापति सेठ मंगलवार को प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात करेंगे । प्रधानमंत्री तथा प्रधान सेनापति सिग्देल के अलावे वे उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे । प्रधान सेनापति बनने के बाद सेठ की ये पहली विदेश यात्रा है ।
सोमवार को एक विशेष समारोह में जनरल सेठ को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल नेपाली सेना के मानद महारथी का दर्जा प्रदान करेंगे । २०२६ जुन ३० को भारत के प्रधान सेनापति बने सेठ नेपाली सेना के मानद महारथी का दर्जा ग्रहण करने के लिए नेपाल आ रहे हैं । लम्बे समय से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को एक दूसरे देश में मानद महारथी का दर्जा देने की परम्परा रही है । इसी परम्परा के तहत २०२४ के दिसंबर में प्रधान सेनापति अशोक सिग्देल को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना का मानद जनरल का खिताब प्रदान किया था ।


