Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा, नेपाल ने मनोनित किए केन्द्रीय सदस्य

 

काठमांडू, असार २७ – जनता समाजवादी नेपाल ने ३ सौ से ज्यादा केन्द्रीय सदस्य मनोनीत किया है । जसपा नेपाल ने गुरुवार मनोनीत केन्द्रीय समिति के सदस्यों का नाम सार्वजनिक किया है । महाधिवेशन समाप्त हुए लगभग करीब महीना होने को आया है अब जाकर केन्द्रीय सदस्य मनोनित किए गए हैं । जेठ अन्तिम में जनकपुर में हुए प्रथम एकता महाधिवेशन में उपेन्द्र यादव सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुने गए थे । बाकी पदाधिकारी चयन के विषय में विवाद होने के बाद जेठ २८, २९ और ३० गते को हुए महाधिवेशन से अध्यक्ष बाहेक अन्य पदाधिकारियों का चयन नहीं किया गया था ।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

उक्त महाधिवेशन ने यादव को ही केन्द्रीय समिति, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा केन्द्रीय निकाय के पदाधिकारी और सदस्यों का मनोनयन कर घोषणा करने की जिम्मेदारी दी थी ।
जसपा, नेपाल ने केन्द्रीय सदस्यों के नाम तो सार्वजनिक कर दिए हैं लेकिन अन्य पदाधिकारियों के बारे में अभी भी निर्णय नहीं लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *