बारा के सिमरा में बस दुर्घना, १५ यात्रु घायल
काठमांडू, १६ जुलाई । बारा जिला जीतपुर सिमरा–२३ स्थित सिमरा में आज एक यात्रु बस दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना में १५ यात्रु घायल हो गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार चितवन (नारायणगढ) से वीरगंज की ओर जा रही ना७ख ६०७६ नम्बर की यात्रु बाहक बस आज सुबह ११ बजे दुर्घटना हुई थी ।
बारा पुलिस के प्रवक्ता डिएसपी दधिराम न्यौपाने के अनुसार घायलों में से ३ यात्रु की अवस्था गम्भीर है । घायलों को उपचार के लिए वीरगंज स्थित नारायणी, बयोधा, मेडिसिटी अस्पताल मैं ले गया है । बस चालक और सह–चालकों को पुलिस नियन्त्रण में रखा गया है । पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आवश्यक अनुसंधान हो रही है ।

