Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगले रवीबार देशबासी के नाम में सम्बोधन कर रहें प्रधानमन्त्री ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अगले रवीबार अर्थात् श्रावण ६ गते देशबासी के नाम में सम्बोधन करने जा रहे हैं । अगले रवीबार संसद् बैठक भी है । नेकपा एमाले के प्रमुख सचेतक महेश बर्तौला के अनुसार संसद् बैठक से ही प्रधानमन्त्री ओली देशबासी को सम्बोधन करेंगे । बताया गया है कि बेरोजगारी, आर्थिक संकट, सुशासन और सार्वजनिक सेवा डेलिभरी संबंधी विषय को लेकर प्रधानमन्त्री ओली नागरिकों को आश्वस्त करना चाहते हैं ।
स्मरणीय है, सोमबार प्रधानमन्त्री ओली ने पद तथा गोपनियता का शपथ लिया था । सपथ के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी चौथी कार्यकाल है और वह इसको स्मरणीय बनाना चाहते हैं । मन्त्रियों से भी उन्होंने कहा है कि एक महीने की अवधि में कुछ न कुछ नयां होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com