शेयर बाजार में ७० अंकों की वृद्धि, नेप्से इन्डेक्स २६ महिने के उच्चतम बिन्दू पर

काठमांडू, १६ जुलाई । नयां आर्थिक वर्ष का पहला दिन आज शेयर बजार (नेप्से परिसुचक) ७० (३.१३ प्रतिशत) ने वृद्धि हुई है । आज मंगलबार नेप्से परिसुचक ३२१०.५९ बिन्दू पर पहुँच गया है, जो २६ महिने के उच्चतम बिन्दू है । इससे पहले वि.सं. २०७९ वैशाख २९ गते, नेप्से इन्डेक्स २३५०.५० बिन्दू पर पहुँच गया था । उसके बाद नेप्से परिसुचक कभी भी २३०० तक नही. पहुँच पाया ।
नेप्से इन्डेक्स के साथ साथ आज सेन्सेटिभ इन्डेक्स १२.३३ अंक के साथ बढ़ा है । आज करोबार रकम ने भी नयां रेकर्ड बनाया है । आज के दिन कूल ९ अरब १३ करोड ४६ लाख से अधिक रुपये का शेयर खरिद–विक्री हुआ है । आज के दिन लगभग एक दर्जन कम्पनियों का शेयर सकारात्मक सर्किट लेभल पर कारोबार हुआ है । बरुण हाइड्रो पावर, आंखुखोला जलविद्युत कम्पनी, ग्रीन डेभलपमेन्ट बैंक, मन्दाकिनी हाइड्रोपावर, सिन्धु विकास बैंक, सिक्लेस हाइड्रो पावर, सिंगटी हाइड्रो पावर, रिडी हाइड्रोपावर, अरुण काबेली हाइड्रो पावर जैस कम्पनियों ने सकारात्मक सर्किट लगाया है ।
कारोकार रकम के आधार पर ङाग्दी ग्रुप पवार शीर्ष स्थान पर रहा है । दूसरे स्थान पर एनआरएन इन्फ्रास्टक्चर कम्पनी है । ङाग्दी ग्रुप का कारोबार रकम २१ करोड से अधिक है और एनआरएन का १८ करोड से अधिक । लेकिन आज के दिन म्याचुल फण्ड उप समुह का सूचक माइनस में है ।

