Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपति शिक्षा मंदिर स्कूल में भारतीय महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना जी का आगमन

 

बीरगंज । भारतीय महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना जी का पशुपति शिक्षा मंदिर स्कूल में आगमन के अवसर पर पशुपति शिक्षा मंदिर के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बैद ने महावाणिज्यदूत का विद्यालय प्रांगण में स्वागत अभिनदंन किया। इस अवसर पर वार्ड नं.10 के वार्ड अध्यक्ष सुशील कानू की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय के सचिव श्री माधव राजपाल व कार्यकारी सदस्य श्री नीरज सर्राफ , विद्यालय के प्रधानाध्यपक श्री अवधेश मिश्रा ,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं , विद्यालय के विद्यार्थियों आदि की उपस्थिति रही। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत का संगान करके महावाणिज्य दूत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महावाणिज्य दूत महामहिम देवी सहाय मीना जी ने विद्यालय के विद्यार्थियों के संस्कारों की सराहना की व स्कूल के प्रगति की कामना भी की। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष सुशील कानू ने स्कूल को यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com