सौर्य जहाज दुर्घटना… जाँच के लिए आयोग का गठन
काठमांडू, सावन ९– सरकार ने विमान दुर्घटना की जाँच के लिए आयोग का गठन किया है । बुधवार हुए मन्त्रिपरिषद् की बैठक ने नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्वमहानिर्देशक रतिशचन्द्रलाल सुमन का संयोजकत्व में पाँच सदस्यीय दुर्घटना जाँच आयोग गठन करने का निर्णय किया है ।
सदस्यों में नेपाल वायुसेवा निगम के कैप्टेन दिपुराज ज्वारचन, पुल्चोक कैम्पस के प्राध्यापक डा. सुदीप भट्टराई, श्री एयरलाइन्स के कर्मचारी सञ्जय अधिकारी, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एअर ट्राफिक कन्ट्रोल ऑफिसर मुकेश डंगोल हैं । आयोग को ४५ दिन का समय दिया गया है । ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं सञ्चारमन्त्री पृथ्वीसुुब्बा गुरुङ ने दी है । आज सुबह त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में सौर्य एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें १८ लोगों की जान चली गई । विमान के पायलट मनीशरत्न शाक्य का केएमसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।


