Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमान दुर्घटना में 18की मृत्यु, पायलट को बचाने का प्रयास जारी, जनकपुर के इंजीनियर संतोष की मृत्यु

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर नेपाली समय के अनुसार करीब 11बजे पोखरा के लिए उड़ान समय रनवे पर सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटना हो गयाहै। इसमें एक महिला सहित 19लोग सवारथे।जिसमें 18लोग की मृत्यु होने की पुष्टि सौर्य एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक ने की हैं। सभी सौर्य एयरलाइंस के ही कर्मचारी ही थे। जिसमें इंजीनियर,एयर हास्टेज सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।सौर्य एयरलाइंस का काठमांडू से पोखरा का नियमित उड़ान नहीं था विमान को ट्रायल के लिए उड़ान भरवाया था। लेकिन रनवे से आकाश में उड़ने से पहले ही विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। कुछ ही मिनटों में विमान मेंधुंआ का गुब्बारा तथा आग की लपटे शुरू हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही खतरे की घंटी बजने लगी। आनन-फानन मेंफायर ब्रिगेड की टीम , सुरक्षा कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये। लेकिन 18लोगो को बचा नहीं सके। इस दुर्घटना में विमान के कैप्टन मनीष शाक्य गंभीर रूप से झूलस गये है।जिसे काठमांडू में गहन चिकित्सा चल रही है।मरने वालों में सह पायलट एस.कटुवाल, अमित मान महर्जन, दिलीप वर्मा,मनुराज शर्मा,अश्विन निरौला,सुदीप राज जोशी,सर्वेश मरासिनी, श्याम विन्दुकर,नवराज आले, राजाराम आचार्य,प्रिजा खतिवाड़ा,अधिराज शर्मा, उद्धव पुरी,यज्ञ प्रसाद पौडेल, संतोष महतो,पुण्य रत्न शाही ,आरिफ रेडा (विदेशी) शामिल हैं।
15जनवरी2023मेंभी एक विमान काठमांडू से पोखरा जाते समय पोखरा रनवे उतरने से पहले ही दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी जिसमें कुछ भारतीय यात्री को भी जान गंवानी पड़ी थी। जानकारी के अनुसार विमान काफी पुराना था।विमान दुर्घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली दुख जताया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *