अभिनेता नाजिर हुसेन बने एमडब्लूसी के ब्राण्ड एम्बेसडर
काठमांडू, सावन १० – अभिनेता नाजिर हुसेन को नेपाली ब्राण्ड मोबाइल वर्ल्ड कैपिटल (एमडब्लूसी)का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है । एमडब्लूसी ने बताया कि बुधवार से ही यह लागु हो गई है । अभिनेता नाजिर को एक वर्ष के लिए ब्राण्ड एम्बेसडर के रुप में नियुक्त किया गया है । वो कम्पनी के उत्पादनों के प्रचार प्रसार में सहयोग करेंगे । नाजिर पहली बार एमडब्लूसी के ब्राण्ड एम्बेसडर बने हैं ।

