Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बहुत जल्द अयोध्या से जनकपुरधाम तक साप्ताहिक ट्रेन का होगा परिचालन

 

काठमान्डू 25 जुलाइ

 

जल्द ही अयोध्या से जनकपुरधाम तक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। ईसीआर की तरफ से चलनेवाली इस ट्रेन के लिए नेपाल रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। योजना के मुताबिक, दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को खाना करेंगे। नेपाल रेलवे के जीएम निरंजन झा ने बताया कि नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे ने तैयारी पूरी ली है। इसकी समय सारिणी भारतीय रेलवे को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी का इंतजार है। उन्होंने बताया कि ट्रेन साप्ताहिक होगी और 14.30 घंटे में सफर पूरा करेगी।
यह ट्रेन जनकपुरधाम से जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, पनिया होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। भारतीय पीएम की शपथ के सौ दिन पूरे होने यानी 15 सितम्बर तक ट्रेन शुरू होने की संभावना। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव दिल्ली से जनकपुरधाम तक थी, जिसे फिलहाल अयोध्या तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से इस प्रस्ताव को नेपाल सरकार के माध्यम से दिल्ली विदेश मंत्रालय को भेजा गया था।

यह भी पढें   सिन्धुली में जीप दुर्घटना, ८ लोग घायल

नेपाल जीएम ने बताया कि ट्रेन परिचालन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन नेपाल में भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को ट्रेन परिचालन की समय सारणी भेजी गई है। जनकपुर से अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। 20 डिब्बे वाली इस ट्रेन में एसी क्लास के अलावा स्लीपर व जनरल डिब्बे भी लगाएं जाएंगे

प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, जनकपुरधाम से यह ट्रेन शनिवार दोपहर 13:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह चार बजे अयोध्या पहुंचेगी। उसी दिन अयोध्या से यह ट्रेन शाम 17 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार नई दिल्ली तक करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे से भी बात हुई है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com