Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस के २८९ एकाउंटेंट का ट्रान्सफर

 

काठमांडू, २७ जुलाई । नेपाल पुलिस की हेडक्वाटर ने २८९ एकाउंटेंट का ट्रान्सफर किया है । नियमानुसार उन लोगों को ट्रान्सफर किया गया है । एक ही जगह एकाउंटेंट के रुप में दो साल काम करनेवाले और लेखापाल की जिम्मेदारी में ५ साल ६ महीने पुरा करनेवाले कर्मचारियों को ट्रान्सफर किया गया है ।
नेपाल पुलिस प्रधान कार्यालय द्वारा जारी सूचना अनुसार नेपाल पुलिस विशेष व्युरो की लेखा प्रमुख की जिम्मेदारी इन्सपेक्टर टिकाराम राई को दी गई है । इसीतरह लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय में डेकेन्द्र थापा, मधेश प्रदेश पुलिस कार्यालय में दिनेश प्रसाद खरेल, सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय में दीपेन्द्र भट्ट, अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल सुरक्षा इन्सपेक्टर दीपेश खरेल लेखापाल के रुप में पहुँच गए हैं ।
इसीतरह महाराजगंज स्थित पुलिस अस्पताल में ध्रुव बहादुर विष्ट, गण्डकी प्रदेश पुलिस कार्यालय में निशेष चापागाई, बागमती प्रदेश पुलिस कार्यालय में प्रकाश शाह, काठमांडू घांटी ट्राफिक पुलिस कार्यालय में विजय बहादुर घले, पुलिस प्रधान कार्यालय स्थित कल्याण महाशाखा में रवीन ढकाल, केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो में रवीन्द्र थापा, कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय में शेखरजंग मल्ल, राष्ट्रीय पुलिस प्रतिष्ठान में सविन कुमार संग्रौला लेखापाल के रुप में आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *