इन चार राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

काठमांडू, २७ जुलाई । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि आज बागमती, गण्डकी, लुम्बनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश स्थित कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की सम्भावना है और बांकी प्रदेशों में सामान्य परिस्थिति रहेगी । महाशाखा का कहना है कि अजाकल देश भर मनसुनी वायु का प्रभाव है ओर मनसुन की न्युन चापीय रेखा सरदर स्थान की आसपास है, इसीलिए चार प्रदेशों के अलवा अन्य क्षेत्रों में हल्का बारिश की सम्भावना है ।
महाशाखा के अनुसार जिन स्थानों में भारी बारिश की सम्भावना है, वहां भू–स्खलन और बाढ़ की सम्भावना है । ऐसे क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को सतर्क रहने के लिए भी महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

