ओली सरकार में शामिल होने के लिए रञ्जिता ने भेजा राज्यमन्त्री का नाम
काठमांडू, सावन १२ – केपी ओली नेतृत्व की सरकार में शामिल होने के लिए नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ ने राज्यमन्त्री का नाम सिफारिस किया है । उन्होंने प्रधानमन्त्री ओली को पत्राचार करके अपनी पार्टी की ओर से राज्यमन्त्री में सांसद अरुण कुमार चौधरी का नाम सिफारिस किया है ।
वैसे ओली चौधरी को राज्यमन्त्री बनाएंगे या नहीं यह अभी तक तय नहीं हुआ है । प्रतिनिधिसभा में ४ सीट रखने वाली नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने प्रधानमन्त्री को विश्वास मत दिया था ।

