Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढ़ी के नोभा अस्पताल में तनाव  

 

काठमांडू, सावन १२ – १७ वर्षीय युवक के मृत्यु के विषय को लेकर धनगढ़ी के नोभा अस्पताल में तनाव हो गया है ।
सामान्य अवस्था में लाए गए कंचनपुर बेलौरी के १७ वर्ष के नसिब चौधरी का अस्पताल की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई है । जिससे उसके रिश्तेदारों ने आक्रोश में आकर पत्थरबाजी करते हुए तोड़फोड़ करना चाह रहे थे ।
प्रहरी ने स्थिति को नियन्त्रण में लेने के लिए तीन राउण्ड अश्रु गैस का प्रहार किया । जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक (एसपी) पदमबहादुर विष्ट ने बताया कि अस्पताल के बाहर जमा होकर कुछ समूह ने पत्थरबाजी करना शुरु कर दिया । इसके बाद ही स्थिति को नियन्त्रण में लाने के लिए अश्रु गैस प्रहार किया । उनके अनुसार अश्रु गैस प्रहार करने के बाद वो सभी तितर बितर हो गए । वैसे अस्पताल में मृतक के रिश्तेदारों से वार्ता कर रहे हैं । जॉन्डिस की समस्या लेकर ७ सावन में अस्पताल भर्ना हुए चौधरी का शुक्रवार के दिन ३ बजे मृत्यु हो गई थी ।
मृतक क रिश्तेदारों का कहना था कि शुक्रवार अवस्था जटिल होने के बाद अस्पताल ने कह दिया था कि नेपालगञ्ज या भारत के बरेली ले जाया जाए । साढेÞ ३ बजे नेपालगञ्ज ले जाने के लिए एम्बुलेन्स में रखने के क्रम में चौधरी की मृत्यु हो गई थी । रिश्तेदारों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी मृत्यु हुई है । यहाँ तक कि शव भी लेकर नहीं गए हैं । उनका कहना है कि डाक्टर पर कारवाही हो और क्षतिपूर्तिक की मांग की है ।

यह भी पढें   ताज होटल, पटना में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह 'आरोहण' संपन्न, रक्सौल लायंस क्लब को मिला सम्मान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *