त्रिभुवन विमानस्थल रनवे पर मार्किंग के काम के कारण एक घण्टें के लिए उडान अवतरण बन्द
काठमांडू, सावन १२ – त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर मार्किंग का काम हो रहा था जिसके कारण से कार्य उड़ान अवतरण एक घंटे के लिए रोक दी गई है ।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शनिवार दोपहर साढ़े चार बजे से एक घंटे के लिए फ्लाइट लैंडिंग रोक दी गई क्योंकि रनवे की मार्किंग के दौरान पेंट फैल गया था और इससे पायलटों को दिक्कत हो सकती थी। ।
उडान अवतरण बन्द के कारण कतार की राजधानी दोहा से आए कतार एयरवेज का जहाज होल्ड में है । विमानस्थल अब से कुछ ही देर बाद सञ्चालन में आ जाएगी ।


