Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा

 

काठमांडू, सावन १२ – डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया ।
अमेरिका की वर्तमान उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है । उन्होंने लिखा, “आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं । मैं हर एक वोट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी । उन्होंने कहा कि नवंबर में हमारा जनता द्वारा संचालित चुनाव अभियान जीतेगा।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com