जरुरत पड़ी तो फिर सड़क पर उतरेंगे – प्रचण्ड
काठमांडू, सावन १२ – नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस और एमाले दोनों पार्टियां मिलकर जनता ने जो उपलब्धी और अधिकार प्राप्त किया है उसे छीनने जा रही है ।
शनिबार पुष्पलाल अध्ययन केन्द्र द्वारा काठमांडू में किए गए कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह बात कही । प्रचण्ड ने कहा कि हम यह किसी भी हालत में नहीं होने देंगे । अगर जरुरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे । उन्होंने कहा कि दोनों बड़े दलों का मिलना सामान्य नहीं है । प्रचण्ड ने कहा कि देश को दोनों दल व्यवस्था और संविधान संसोधन के उद्धेश्य को लेकर एक साथ हुए हैं । उन्होंने बताया कि जनता द्वारा लम्बे आन्दोलन और बहुत बलिदान के बाद प्राप्त अधिकार को यदि कोई छीनना चाहता है तो इसमें हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा कि ‘हम किसी भी हालत में यह नहीं होने देंगे । अगर जरुरत पड़ी तो फिर सड़क पर उतरेंगे और जनता के साथ बैठकर इस दुष्प्रयास को कभी सफल नहीं होने देंगे ।’
स्वयं के बारे में उन्होंने कहा कि वे स्वयं संविधान संसोधन करने के पक्ष में हैं । उन्होंने कहा कि – हम स्वयं चाहते हैं कि संविधान में संशोधन हो । इसके पक्ष में तो हम हैं ही । संविधान सभा में महिला तथा उत्पीडि़त समुदाय के अधिकार अभी तक नहीं पहुँच पाया है । इसमें बढ़ोत्तरी करनी होगी । संविधान संसोधन के पक्ष में तो हम हैं ही लेकिन हमारा विरोध वहाँ है कि संविधान संसोधन के नाम में जो ये दोनों दल काम कर रही है । नेपाली जनता ने बहुत त्याग और बलिदान के देकर जो अधिकार प्राप्त किया है उसे छीनने का जो दुस्साहस किया जा रहा है हमारा विरोध वहाँ है ।’

