गोरखा में भूस्खलन से ५ लोग लापता
काठमाडू, सावन १३ – गोरखा के धार्चे–५ में भूस्खलन होने से ५ लोग लापता है । इन लापता लोगों में एक ही परिवार के तीन लोग हैं । और विवरण आना अभी बाकी है ।
स्थानीय के अनुसार आज सुबह करिब तीन बजे के आसपास एक घर और एक कृषि फर्म को भूस्खलन होने से बह गया था । गोरखा के प्रमुख जिला अधिकारी के अनुसार भूस्खलन होने स्े एक घर और कृषि फार्म के बहने की खबर जैसे ही प्रहरी को लगी वैसे ही खोज तथा उद्धार के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी, नेपाल प्रहरी और स्वास्थ्यकर्मी की टोली परिचालन हो गई । उनके अनुसार खोर्लाबेसी से नेपाली सेना और आरुघाट से सशस्त्र प्रहरी की टोली परिचालन की गई है ।

