सिनियर नेताओं में से संसदीय दल का उपनेता बनाना चाहिए –शंशाक कोइराला
काठमांडू,सावन १४ – नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शशांक कोइराला ने सभापति शेरबहादुर देउवा से कहा है कि वह पार्टी संसदीय दल का उपनेता चयन करें । संघीय संसद् भवन परिसर में सञ्चारकर्मी से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही है ।
पार्टी के पूर्वमहामन्त्री समेत रहे कोइराला ने सभापति देउवा से कहा कि उपयुक्त व्यक्ति को संसदीय दल का उपनेता चयन करने में अब देरी नहीं करनी चाहिए ।
कोइराला ने कहा कि “क्यों नहीं बनाया, इसका कुछ तो कारण रहा होगा उनके मन में ।वैसे उपनेता तों उनको ही चयन करना चाहिए । यहाँ तक की मुझे भी लगता है कि उपनेता बनाना चाहिए । जो की उनकी अनुपस्थिति में उपनेता का बागडोर संभाल लें । इसलिए उपनेता होना ही चाहिए । पर पता नहीं क्यों अभी तक नहीं हुआ है । ये तो शेरबहादुर देउवाजी से ही पूछना पड़ेगा ।
उन्होंने इसमें भी स्वीकृति दी कि उक्त जिम्मेदारी उन्हें भी दिया जा सकता है । पार्टी के सिनियर नेताओं में से संसदीय दल का उपनेता बनाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि “…मैं तो आकांक्षी नहीं हूँ, लेकिन वो बनाना चाहे तो मैं इनकार नहीं करुँगा । वैसे मुझे लगता है कि किसी सिनियर व्यक्ति को ही बनाएं तो बेहतर ।”


