Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीआरसी को अंतिम रुप देने के लिए गठित कार्यदल की बैठक बुलाई गई

 

काठमांडू,सावन १४ – संक्रमणकालीन न्याय सम्बन्धी विधेयक (टीआरसी) को अंतिम रुप देने के लिए गठित कार्यदल की बैठक हो रही है । गृहमन्त्री रमेश लेखक के कार्यकक्ष सिंहदरबार में आज सुबह ही कार्यदल की निर्णायक बैठक बुलाई गई है ।
इससे पहले गत शुक्रवार को हुई कार्यदल की बैठक में बाकी विषयों में अंतिम निर्णय लेने से पहले संबंधित लोगों से चर्चा करने का निर्णय किया था । परामर्श के बाद आज बैठक हो रही है । टीआरसी विधेयक में सहमति जुटाने के लिए गठित कार्यदल की शुक्रवार को हुई बैठक में सहमति के जनदीक पहुँच जाने की बात नेताओं ने बताई थी । बैठक के बाद कार्यदलका सदस्य जनार्दन शर्मा ने कहा था कि हम सहमति के बिल्कुुल पास हैं । अब संबंधित लोगों से बातचीत कर प्रतिवेदन तैयार करने के बारे में भी उन्होंने कहा था ।
इसी तरह, कार्यदल संयोजक महेश बर्तौला ने भी कहा था कि हम सैद्धान्तिकरूप में सहमति के करीब पहुँच चुके हैं । इसलिए आज की बैठक निर्णयक माना जा रहा है । कार्यदल में नेपाली कांग्रेस के तर्फ से कार्यदल के गृहमन्त्री तथा कांग्रेस नेता लेखक, नेकपा एमाले की तर्फ से प्रमुख सचेतक बर्तौला और नेकपा माओवादी केन्द्र की ओर से उपमहासचिव शर्मा सदस्य है ।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *