Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेताओं की तस्वीरें लगाकर अनुष्ठान करने के आरोप में पुष्कर खतिवडा को प्रहरी ने किया गिरफ्तार

 

काठमांडू,सावन १४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई नेताओं की तस्वीरें लगाकर अनुष्ठान करने के आरोप में पुलिस ने पुष्कर खतिवडा को गिरफ्तार कर लिया है ।
जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के एसपी ने खतिवडा को नियन्त्रण में लेने की जानकारी दी है । खतिवडा को प्रहरी वृत्त महाराजगन्ज की टोली ने आज (सोमवार) को गिरफ्तार किया है । उन्होंने अपने घर में यज्ञ करने का विडिओ सामाजिक सञ्जाल में रखा था । उनपर प्रधानमन्त्री ओली के साथ ही अन्य नेताओं के नाम पर यमपूजा कर होम करने की तैयारी करने का भी आरोप है । कुछ ही दिन पहले खतिवडा ने फेसबुक में विडिओ रखकर अनुष्ठान करने की जानकारी दी थी ।
उन्होंने कहा कि – देश में ऐसे भी नेता हैं जो देश को दिन प्रतिदिन गड्ढे में डाल रहे हैं । इसलिए मैंने उन सभी की तस्वीरों को रखकर यमराज की पूजा करने का फैसला किया है । इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *