बिहार भाजपा अध्यक्ष को भव्य स्वागत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल को पटना स्थित पार्टी के अटल सभागार में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से पटना पहुंचने पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता,बैश्य समाज के प्रतिनिधि सहित अन्य कई संगठन के कार्यकर्ताओं नेपटना मेंजगह -जगह गुलदस्ता तथा माला पहनाकर कर स्वागत किया। अटल सभागार में पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वयं सम्राट चौधरी,विजय सिंहा, मंत्री प्रेम कुमार , उप नेता विधान परिषद राजेंद्र गुप्ता सहित कई मंत्री ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी तथा कार्यकाल सफल होने की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मेरा अध्यक्ष बनना चुनौती भरा है।शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी दी है।उसका इमानदारी पूर्वक वहन करूंगा।2025में होने वाली चुनाव में एन.डी.ए.प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाना हैं।नये अध्यक्ष डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के नेता जिला पार्षद विनोद प्रसाद, भाजपा झंझारपुर जिला प्रभारी जन्मेजय सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी बिहार प्रदेश स्वर्णिम गुप्ता ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी है तथा सफल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत समारोह में पूरे बिहार से हजारों की संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता पटना पहुंचे थे।



