काठमांडू महानगरपालिका–१७ पोडेटोल स्थित २ नम्बर गली में हुई झड़प, एक की मृत्यु ६ घायल
काठमांडू, सावन १६ – काठमांडू महानगरपालिका–१७ पोडेटोल स्थित २ नम्बर गली में पड़ोसी–पड़ोसी के बीच हुए विवाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और ६ लोग घायल हैं । विवाद के बीच ही तेज धार वाले हथियार का प्रयोग किया गया । जिसमें ३३ वर्ष के अनित पुनारी की मृत्यु हो गई है ।
घटना में स्थानीय सुबिन्द्र पोडे, किरण पुजारी, दिनेश पुजारी, माया पुजारी, विक्रम पुजारी, अमृत पुजारी घायल हैं । उन सभी का शिक्षण अस्पताल, राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर और पिपुल्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।
घटना में संलग्न आरोपियों में से प्रहरी ने ७ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसमें सुजल देउला, अमृत पुजारी, सागर देउला, रबिन्द्र पोडे, कलेनी पुजारी, टिकामाया पुजारी और सञ्जाली पुजारी हैं । ये सभी प्रहरी बृत्त लैनचौर के नियन्त्रण में हैं ।

