नेपाली सेना के प्रधान सेनापति में वरिष्ठ रथी अशोकराज सिग्देल की नियुक्त किया गया
काठमांडू, सावन १६ – नेपाली सेना के प्रधान सेनापति में वरिष्ठ रथी अशोकराज सिग्देल को नियुक्त किया गया है । मन्त्रिपरिषद् की बैठक की सिफारिस में राष्ट्रपति ने बुधवार को सिग्देल को प्रधानसेनापति नियुक्त किया है ।
उन्हें सावन २५ सावन से कार्यभार संभालने के लिए सैनिक ऐन २०६३ की धारा ८ की उपधारा ३ के अनुसार स्थायी आधार पर प्रधान सेनापति नियुक्त किया गया है ।
अभी के प्रधानसेनापति प्रभुराम शर्मा के तीन वर्ष का कार्यकाल भादव २४ गते समाप्त होने जा रहा है । लेकिन ऐसी सैनिक परम्परा है कि कार्यकाल समाप्त होने से एक महीने पहले ही छुट्टी लेनी होती थी । और इसी एक महिना पहले छुट्टी लेने की सैनिक परम्परा के कारण सरकार ने सिग्देल को प्रधानसेनापति की जिम्मेदारी दी है ।


