Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम नम्र हैं, लेकिन कमजोर नहीं है – गगन थापा

 

काठमांडू, बैशाख १८ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन कुमार थापा ने कहा है कि अब चुप रहने का व्रत तोड़ने का समय आ गया है । हम नम्र हैं कमजोर नहीं ।
शुक्रवार (वैशाख १८) काठमांडू में नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थापा ने कहा कि “मुझे डर लग रहा है कि अगर मैं ऐसे ही नहीं बोलकर बैठा रहूँगा तो प्रश्न ही न मर जाए । मुझे अब बोलने की भी जिम्मेदारी निभानी होगी ।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि – मैं इसमें आशावादी हूँ कि चुनाव के माध्यम से सरकार चलाने का ‘मैंडेट’ पाने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) उसे सही ढंग से निभाए ।
उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस को भी मिले विपक्ष की भूमिका को उसी जनादेश के अनुसार निभाना चाहिए । साथ ही, उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस की विनम्रता को कमजोरी न समझा जाए । उन्होंने यह भी कहा कि “हम नम्र हैं, लेकिन कमजोर नहीं है । हम दृढ़ और सहयोगी भी हैं ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *