घर तोड़ने के दृश्य को देखकर बेहोश हुई महिला
काठमांडू, बैशाख १८ – सरकार द्वारा काठमांडू के बागमती नदी किनारे के सुकुम्बासी बस्तियों को हटाने के क्रम में एक महिला बेहोश हो गई । शुक्रवार बागमती नदी किनारे के सुकुम्बासी बस्तियों को हटाने के लिए बुल डोजर चलाया गया । बुलडोजर से घर तोड़ने के दृश्य को देखकर वंशीघाट में रहने वाली रेखा कुँवर बेहोश हो गई । पर्सा की ३८ वर्षीय कुँवर घर तोड़ने के दृश्य को देख रही थी । देखते देखते ही वो बेहोश हो गई । उन्हें प्रहरी टोली ने अस्पताल पहुँचाया है । उन्हें इलाज के लिए वीर अस्पताल ले जाने की जानकारी जिला प्रहरी परिसर, काठमांडू के प्रवक्ता पवन भट्टराई ने दी है ।


