बुलडोजर चलने से पहले ही लोगों ने हटाए अपने सामान
काठमांडू, बैशाख १८ – सरकार द्वारा काठमांडू उपत्यका के अतिक्रमित तथा नदी किनारे बसे सुकुम्वासी बस्ती को खाली कराने के अभियान अन्तर्गत आज दूसरे चरण का काम शुरु हो चुका है । आज (शुक्रवार) विभिन्न क्षेत्रों में बुलडोजर चलाया जा रहा है । बुलडोजर के चलने से पहले ही लोगों ने अपने सामान को हटाना शुरु कर दिया था । क्योंकि जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने बुधवार को ही सूचना देते हुए अल्टिमेटम दिया था कि बस्ती में रहने वाले गुरुवार की शाम तक बस्ती खाली कर दें ।
प्रशासन द्वारा इस सूचना के बाद ही प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों ने धमाधम अपने सामानों को हटाना शुरु कर दिया था । यह क्रम आज सुबह तक जारी है । आज से ही टेकु के वंशीघाट, शंखमूल, बुद्धनगर, बल्खु, कुलेश्वर, कपन, वसुन्धारा, गोंगबु, बालाजु, माछा पोखरी आदि जगहों में अतिक्रमित जमीन को खाली करवाया जा रहा है ।
इसी के तहत पहले चरण में सिनामंगल के गैरीगाँव, शांतिनगर, मनोहरा और थापाथली क्षेत्रों की बस्तियों को खाली करवाया गया ।


